Hazaribagh Crime: प्रेम जाल में फंसी असम की युवती, सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती, मिलने पहुंची तो युवक ने कर दिया खेल_我的网站
一 | जागरण संवाददाता, हजारीबाग। दो साल पुर्व इंटरनेट मीडिया के जरिए प्रेम जाल में पड़कर असम की युवती रोसमी मेस विष्णुगढ़ की गैडा पहुंची थी। दोस्त अहमद रजा खुद को राहुल बताया था। युवती 2023 में असम से आसनसोल पहुंची। वहां से अहमद रजा उसे लेकर गैडा आया।,युवती अपने पिता नाम जयांतो मेस बता रही है। वह डिमोरूजान थाना उरिआमघाट जिला गोलघर की रहने वाली है। गैडा पहुंचने पर युवती ठगी महसूस की। पर दबाव में आकर युवती अहमद रजा के साथ रहने को विवश हुई। युवती का एक बर्ष का बच्चा भी हुआ है। वह भागने की कोशिश भी की। पर भाग नहीं सकी।,मंगलवार को वह गैडा से भागकर पास के बगोदर के जरमुने पहुुंची।जहां से वहां से उसे विष्णुगढ़ थाना पहुंचाया गया। थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बगोदर के भाजपा नेता आशीष कुमार बोर्डर, गैडा के पुर्व मुखिया शंभूलाल यादव, आशीष माली, हिमलालय सोनी, अमन माली, उदय सोनी, विक्की सिंह, दिलीप साहू सोनू ठाकुर, विवेक साव, दीपक सोनी, संजय कुमार महतो आदि युवती के पक्ष में विष्णुगढ़ थाने आकर दोषी पर कार्रवाई करने पर जोर दिया है।,थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कि युवती बहरहाल थाने में है।वह अपना घर जाना चाहती है।थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है。